"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हरेली तिहार पर ग्राम खिसोरा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

KPN24 :- जिले में प्रशासन और उद्योगों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण कराकर ऑक्सीजन जोन-ग्रीन जोन के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत् आज हरेली तिहार के अवसर पर अकलतरा विकासखंड के ग्राम खिसोरा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में एम वी के इंडस्ट्री, अमरताल के सहयोग से दो हजार से अधिक पौधे आम, अमरूद, आँवला, गुलमोहर सहित छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, उद्योगों, नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारी ने “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के साथ पौधरोपण किया।

इस अवसर पर जिला खनि अधिकारी अनिल साहू, डिप्टी कलेक्टर पवन कोसमा, उद्योग विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
जिले में पंचायतों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा विभिन्न स्थानों में सतत् रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। नागरिक पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुड़कर “एक पेड़ माँ के नाम” को एक जनांदोलन का स्वरूप दे रहे है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में यह अभियान जिलेभर में सतत् आगे बढ़ाया जा रहा है , वे स्वयं इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, बेहतर पर्यावरण और प्राकृतिक सुंदरता का उपहार दिया जा सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More