"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् हसदेव विहार हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में भी हुआ वृक्षारोपण

KPN24:- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत् आज गृह निर्माण मंडल की हाउसिंग बोर्ड जांजगीर में लोगों ने संयुक्त रूप से एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी भी सहभागिता निभाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पौधारोपण का कार्य किया गया। साथ ही लोगो को पौधारोपण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर कालोनी के सर्वेश्वर समिति की नारी शक्तियों ने अपनी महत्वर्ण सहभागिता निभाते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाऐ व इन पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया, नारी शक्ति की महिलाओं का मानना है कि पेड़ लगाना बड़ी बात नहीं है उनकी देखभाल कर उसको बड़ा करना ही हमारा सबका लक्ष्य होना चाहिए तभी एक पेड़ मां के नाम अभियान सफल होगा। इस अवसर पर हसदेव विहार हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की सर्वेश्वर समिति की नारी शक्ती ईकाई से सुश्री कांती राठौर, सुश्री राज राजेश्वरी राजपूत, श्रीमती सुशीला राठौर, श्रीमती अंजू राठौर, श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती प्रेमलता पाटीदार, श्रीमती झूल तम्बोली, सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

दरअसल, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा लगाकर परिवर्तनकारी अभियान #एक_पेड़_माँ_के_नाम की शुरुआत की। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का लक्ष्य सितंबर 2024 तक 80 करोड़ पेड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाना है।

यह अभियान “पूरी सरकार” और “सम्‍पूर्ण समाज” के दृष्टिकोण का अनुसरण करता है, जिसमें नागरिकों, समुदायों और स्थानीय प्रशासन को भारत के हरित आवरण को बहाल करने के लिए एक ठोस प्रयास में शामिल किया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More