"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जीजा को एक लाख रुपए की सुपारी देकर अपने ही पति की करा दी हत्या

KPN24 :-जीजा साली का रिश्ता बड़ा अनौखा होता है  इस रिश्ते पर कभी तंच भी कसा जाता है कि साली आधी घर वाली लेकिन कभी किसी ने ये नहीं सोचा था की ये रिश्ता भी अपराध करने में काम आने लगेगा ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देखने को मिला जहां  एक साली ने अपने जीजा को 1 लाख की सुपारी देकर अपने ही पति को ही मरवा दिया।

मिली जानकारी अनुसार 17 जुलाई को आरोपी का जीजा अपने साढू साहिल को चिकन-शराब पार्टी के बहाने हिर्री माइंस खदान ले गया जहां उसे खूब शराब पिलाई और पत्थर से सिर कुचलकर उसे मार डाला। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम तिफरा में कुछ साल पहले ही वर्षा खूंटे (20) और साहिल पटेल (25) की लव मैरिज हुई थी। पति शराब का आदि था और पत्नी से मारपीट करता था, जिससे वह परेशान थी। तब वर्षा ने अपने जीजा संग मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की। वारदात में वर्षा की मां भी शामिल थी।
मृतक साहिल जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा के मनोहरपुर का रहने वाला था। वह शादी के बाद पत्नी संग तिफरा में रह रहा था। वर्षा और उसकी मां ने अपने दूसरे दामाद राजाबाबू खूंटे को साहिल की हत्या के लिए एक लाख में सौदा तय किया और 8 हजार एडवांस दिए। जिसके बाद दामाद ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साढू को मारा। पुलिस के मुताबिक, हिर्री माइंस परिसर के पास डोलोमाइट खदान छतौना के पास है। यह क्षेत्र CISF की सुरक्षा घेरे में रहता है। बीते 17 जुलाई की सुबह यहां काम करने वालों ने माइंस इलाके में युवक का नग्न हालत में शव पड़ा देखा, शव का सिर बुरी तरह से कुचला था। तब लोगों ने थाने में सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस ने मौके पर शराब की खाली बॉटल बरामद किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आसपास के शराब दुकानों के CCTV फुटेज देखा। जहां तिफरा स्थित सब्जी मंडी के पास शराब दुकान से बाइक सवार 3 युवकों के शराब-चिकन लेने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस मोबाइल-लोकेशन के जरिए हत्यारों तक पहुंची।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More