
दिलहरण चन्द्रा जैजैपुर
KPN24 सक्ती जिले के जैजैपुर थाना के थाना प्रभारी जी एस राजपूत की साहसिक और योजनाबद्ध कार्यशैली के चलते अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिससे महुआ अवैध शराब के निर्माण और तस्करी करने वाले माफिया के छक्के छुड़ा दिए हैं।
जैजैपुर थाना के 49 गावों में अवैध शराब के खिलाफ जो दृढ़ता और हिम्मत दिखाई है, उससे शराब माफिया घबराए हुए हैं। थाना प्रभारी के उनके नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ने माफियाओं को कई बार करारी चोट पहुंचाई है।जैजैपुर पुलिस विभाग की लगातार छापेमारी और कड़ी कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे में शामिल तस्कर दबे कदमों से नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी राजपूत की इस सक्रियता ने जैजैपुर क्षेत्र में अवैध शराब पर लगाम कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्षेत्र की सड़कों पर सघन चेकिंग के साथ-साथ माफियाओं के अड्डों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।
शराब माफियाओं ने पुलिस की नजर बचाने के लिए शराब को जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाने का नया तरीका अपनाया,और नहर किनारे में छुपाने की नया तरीका अपनाया है लेकिन पुलिस विभाग की टीम ने न केवल ऐसे ठिकानों को पकड़ लिया, बल्कि वहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर माफियाओं की कमर तोड़ दी।
थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने जैजैपुर क्षेत्र के 49 गांवों के कई स्थानों पर दबिश देकर करीब 100 लीटर अवैध और कच्ची शराब जब्त की। जैजैपुर पुलिस विभाग की सक्रियता केवल नगर पंचायत जैजैपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि 49 गांवों से लगे इलाकों में भी खास अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है जिससे तस्करों की शराब की सप्लाई रुक गई है।
थाना प्रभारी जी एस राजपूत ने बताया कि उनकी टीम लगातार अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए है। माफियाओं को अब कोई भी चालाकी करने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, हमारे अभियान का मकसद 49 गांवों को शराब माफिया से पूरी तरह मुक्त कराना है। किसी भी कीमत पर कानून को कमजोर नहीं होने देंगे। पिछले कुछ महीनों में जैजैपुर पुलिस विभाग ने क्षेत्र में दर्जनों अवैध शराब भट्टियों को तबाह किया है और लगभग 70 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह अभियान कानून व्यवस्था मजबूत करने और अवैध शराब के दुष्प्रभावों को खत्म करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।










