"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में चोरी की चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पचरी दल्हा निवासी चंद्र कुमार पटेल की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल 15 जुलाई की रात उनके घर के अंदर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा की पुलिस टीम तथा सायबर सेल जांजगीर की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने कई खुलासे किए।

बरामद बाइकें

आरोपियों ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों की जानकारी दी:

  1. पैशन प्रो – CG 10 AB 7613 (बिलासपुर, मंगला चौक से)
  2. बाइक – CG 12 BG 4734 (कोरबा से)
  3. डीलक्स – CG 11 AR 4899 (पचरी दल्हा से)
  4. बाइक – CG 11 AE 0218 (जिसे वारदात में उपयोग किया गया)

आरोपियों के नाम व पते

  1. रवि निर्मलकर (21 वर्ष), वार्ड क्रमांक 14, सब्जी मंडी, अकलतरा
  2. निकेश निषाद (20 वर्ष), नायक टांड, सब्जी मंडी रोड, अकलतरा
  3. सुमित सतनामी (20 वर्ष), वार्ड क्रमांक 05, जैतखंभा, अकलतरा
  4. मुकेश चौबे (23 वर्ष), सिंचाई कॉलोनी, अकलतरा

मुख्य आरोपी रवि निर्मलकर ने बताया कि बाइक चोरी के बाद वह अपने साथियों को मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक खोजने भेजता था। ग्राहक की तलाश के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। अब चारों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More