
KPN24:- छत्तीसगढ़ के जिले सक्ती के गांव कैथा में 29 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिरतिया बाबा का पूजन एवं नागपंचमी मेला महोत्सव का आयोजन रखा गया है इसमें सभी भक्तों से निवेदन है कि इस नागपंचमी महोत्सव में भाग लेकर बिरिया बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
ऐसी मान्यता है कि अगर किसी को सांप काटे तो समय पर अगर बिरतिया बाबा के स्थान की मिट्टी को प्रसाद के रूप में खिला दी जाती है तो उसकी जान बच सकती हैं ये चमत्कारी एक नहीं कई बार प्रमाणित हुआ है , इस बिरतिया बाबा की महिमा आसपास के गांव ही नहीं बल्कि राज्य के दूर दूर गांवों तक फैली है। विश्वास और श्रद्धा इतनी है कि जिसके चलते इस महोत्सव में लाखों श्रद्धालु हर साल आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं, भक्तों की संख्या अधिक होने के कारण मंदिर में सुबह से देर रात तक लोगों की लाईन लगी रहती हैं। नागपंचमी के दिन पुरा गांव भक्तिमय होकर जयकारे से गूजंता रहता है। वहीं गांव में इस अवसर पर मेला लगने से बच्चें भी काफी उत्साहित रहते हैं।










