"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नारायणपुर की तीन बेटियां को नर्सिंग ट्रेनिंग व नौकरी देने का झांसा

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर की तीन बेटियों से जुड़ी एक संवेदनशील और गंभीर घटना पर दिया गया है, जिसमें कथित रूप से नर्सिंग की ट्रेनिंग और नौकरी का झांसा देकर उन्हें मानव तस्करी और मतांतरण के प्रयासों का शिकार बनाने का प्रयास हो सकता हैं।

यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और उनके मौलिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है, जिस पर सरकार की गंभीर दृष्टि है। घटना की जानकारी अनुसार तीन लड़कियों को नर्सिंग ट्रेनिंग और नौकरी का वादा कर दुर्ग स्टेशन पर दो महिलाओं के हवाले किया गया, जो उन्हें आगरा ले जा रही थीं।

प्रलोभन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग

बस्तर की इस घटना में मानव तस्करी और मतांतरण का प्रयास किया जा रहा था। छत्तीसगढ़ को शांतिप्रिय राज्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग सद्भाव से रहने की आज़ादी है।

राजनीतिकरण पर आपत्ति

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है।  इस मामले में कानून अपना काम करेगा वही समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई है तथा महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकेत दिया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More