
KPN24:- छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सांसदों के साथ सौजन्य भेंट की, जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में सांसदों की भूमिका की सराहना की और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता को जरूरी बताया।
मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक बदलावों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसदों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और छत्तीसगढ़ में उनके प्रभाव के बारे में फीडबैक दिया।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश के अवसर, युवाओं के लिए नए अवसर, किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण योजनाएं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकासकार्यों की जानकारी प्रदान की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य के विकास को और मजबूती प्रदान करना तथा केंद्रीय एवं राज्य सरकार के मध्य समन्वय को बढ़ाना था।










