"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शक्ति जिला कांग्रेस में मंडल एवं सेक्टर कमेटियों के गठन हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

KPN24:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत जी के मार्गदर्शन में शक्ति जिले में मंडल एवं सेक्टर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला प्रभारी हरीश परसाई ने किया।

श्री परसाई ने बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठजन एवं समस्त कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यह कार्य आवश्यक है।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

त्रिलोकचंद जायसवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष

गुलजार सिंह ठाकुर, शक्ति ग्रामीण प्रभारी

महबूब भाई, शक्ति प्रभारी

नरेश गेवाड़ी, जिला कोषाध्यक्ष

दिगंबर चौबे, शक्ति ब्लॉक अध्यक्ष

जयपुर ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता चंद्रजी

खंडेलिया जी, ब्लॉक प्रभारी

मेनका जायसवाल, महिला जिला अध्यक्ष

कन्हैया कंवर, शक्ति ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष

सुदेश्वर गभेल, अनुसूचित जिला अध्यक्ष

टीकाराम कुर्रे, शक्ति ब्लॉक अनुसूचित अध्यक्ष

साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए और मंडल-सेक्टर गठन में सहयोग का संकल्प लिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More