"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वालों पर होगी कार्यवाही

KPN24:- सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर विक्रय करने वाले व्यापारियों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

जिसके लिए कृषि विभाग अंतर्गत कार्यरत जिला स्तरीय टीम व विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। खरीफ फसल की बुआई प्रारम्भ हो चुकी है, इसी अनुक्रम में कृषि विभाग के उप संचालक तरूण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती कृतराज एवं उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सक्ती, द्वारा मेसर्स नमन कृषि केन्द्र सक्ती का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पीओएस स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में भिन्नता पाये जाने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के तहत कार्यवाही की गयी। जिस कारण उर्वरक निरीक्षक द्वारा मेसर्स नमन कृषि केन्द्र के उपलब्ध खाद को 21 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध करते हुवे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्री तोपनो के निर्देशन में कृषि विभाग के उप संचालक तरूण कुमार प्रधान द्वारा किसानों को खरीफ फसल हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद, बीज व कीटनाशक मिल सके इस हेतु विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक,बीज निरीक्षक, कीटनाशी निरीक्षको को सतत् निजी व्यापारियों का निरीक्षण करने हेतु कहा गया है। साथ ही किसानों को डीएपी के रूप में नैनो युरिया, नैनो डीएपी, 16:16:16 (एनपीके) तथा टीएसपी (ट्रिपल सुपर फास्फेट) का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने कहा गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More