"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी पहल: सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर मवेशियों के खिलाफ सख्ती, ग्रामों में ली जा रही बैठकें।

KPN24:- जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में और उच्च न्यायालय के आदेश के परिप्रेक्ष्य में जिले की सड़कों पर घूमते मवेशियों को हटाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की शुरुआत की है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई।

बैठकों का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया गया कि यदि कोई पशुपालक जानबूझकर अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ता है, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक की प्रमुख बातें:

🔹 घुमंतु मवेशियों को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थलों तक पहुंचाया जाएगा।

🔹 मवेशियों को पकड़कर उनके मालिकों का पता लगाया जाएगा और उन्हें आश्रय स्थलों में रखा जाएगा।

🔹 रात्रि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाने की योजना बनाई गई है।

बैठकें कहां और किनके द्वारा ली गईं:

➡️ 01 अगस्त 2025 को थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकर द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बैठक ली गई, जिसमें मवेशियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की विस्तृत जानकारी दी गई।

➡️ इसी प्रकार डीएसपी अजाक जितेंद्र खूंटे और थाना प्रभारी पामगढ़ मनोहर सिन्हा द्वारा पामगढ़ क्षेत्र में बैठक लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

➡️ थाना मुलमुला, नवागढ़, बिर्रा और चौकी पंतोरा में भी पुलिस अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों के दौरान ग्राम रक्षा समितियों का गठन किया गया, जो सड़क पर घूम रहे मवेशियों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सहायता करेंगी। इसके अलावा मवेशियों के मालिकों को चिन्हित कर उन्हें उनके आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की भी कार्ययोजना बनाई गई।

यह अभियान सड़क सुरक्षा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे ना केवल आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि पशुओं की भी देखभाल बेहतर ढंग से हो सकेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More