"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर नकेल कसने की मुहिम के तहत पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज रात्रे (28 वर्ष), निवासी खैयापारा, पामगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दिनांक 02 अगस्त 2025 को रेड कर आरोपी को पकड़ा गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹ 810 बताई गई है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़), प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डे, अजय कंवर, आरक्षक मुकेश, कमलेश, विश्वजीत आदिले, महिला आरक्षक सविता पटेल, तथा सैनिक चंद्रशेखर प्रधान व अनिल दिनकर की सराहनीय भूमिका रही।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More