
KPN24 :- चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह कदम चुनावों के दौरान विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्य का उपयुक्त मुआवजा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी केंद्र से लेकर स्थानीय निकायों तक सभी स्तरों पर होने वाले चुनावों में लागू होगी। इसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित सभी चुनावी मशीनरी शामिल है।

नए मानदेय दरें इस प्रकार हैं:
पीठासीन अधिकारी एवं मतगणना पर्यवेक्षक:
पहले 350 रुपए प्रतिदिन मिलते थे, अब 500 रुपए प्रतिदिन या 2000 रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे।
मतदान अधिकारी:
पहले 250 रुपए प्रतिदिन, अब 400 रुपए प्रतिदिन या 1600 रुपए एकमुश्त।
मतगणना सहायक:
पहले 250 रुपए प्रतिदिन, अब 450 रुपए प्रतिदिन या 1350 रुपए एकमुश्त।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सामान्य ड्यूटी):
पहले 200 रुपए प्रतिदिन, अब 350 रुपए प्रतिदिन या 1400 रुपए एकमुश्त।
कॉल सेंटर/कंट्रोल रूम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी:
200 रुपए प्रतिदिन या 1000 रुपए एकमुश्त।
विशेष चुनावी कार्यों में लगे कर्मचारियों के लिए भी बढ़ा मानदेय
वीडियो सर्विलांस टीम, लेखा दल, मीडिया सर्टिफिकेशन, निगरानी समिति, उड़नदस्ता आदि कार्यों में लगे कर्मचारियों को भी उनके पदानुसार नया मानदेय मिलेगा:
श्रेणी-1 और श्रेणी-2 कर्मचारी:
पहले 1200 रुपए, अब 3000 रुपए एकमुश्त।
श्रेणी-3 कर्मचारी:
पहले 1000 रुपए, अब 2000 रुपए एकमुश्त।
निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी और उन्हें उनके कार्य के लिए उपयुक्त प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा।










