"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 पाव देशी शराब जब्त

KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले की जांजगीर जिले में अवैध शराब व्यापार के खिलाफ पुलिस की मुहिम रंग ला रही है। ताजा कार्रवाई में थाना जांजगीर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत ₹3600 आंकी गई है।

आरोपी का विवरण: नाम: जागेश्वर उर्फ जग्गू खरे उम्र: 40 वर्ष निवासी: ग्राम खोखरा, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन: जिससे पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया:

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में

नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में

टीम का योगदान:

इस कार्रवाई में थाना जांजगीर की टीम—निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौड़ और राजू लठेवाल—का सराहनीय योगदान रहा।

प्रशासन की सख्त चेतावनी:

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब व्यापार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More