"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे जांजगीर में ध्वजारोहण

KPN24:- जांजगीर-चांपा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को जिले में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे जांजगीर स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

ध्वजारोहण के बाद मंत्री श्री वर्मा परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

08:59 बजे – मुख्य अतिथि का आगमन

09:00 बजे – ध्वजारोहण

09:01 बजे – राष्ट्रगान एवं परेड की सलामी

09:10 बजे – मुख्यमंत्री का संदेश वाचन

09:25 बजे – सांस्कृतिक कार्यक्रम

09:55 बजे – पुरस्कार वितरण

10:15 बजे – कार्यक्रम का समापन

जिला प्रशासन ने समारोह की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वतंत्रता दिवस की गौरवमयी परंपरा को साझा करने की अपील की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More