"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कसडोल के होटल पैराडाइज की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, वीडियो वायरल

KPN24:- बलौदाबाजार के कसडोल स्थित होटल पैराडाइज में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब 18 वर्षीय युवती दीपा बाघ ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में दीपा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दीपा मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर हैं। घटना के दिन वह अपने पिता के साथ होटल आई थीं, जो वहां स्वीपर के तौर पर काम करते हैं। बताया जा रहा है कि अचानक दीपा छत पर पहुंच गई और किनारे तक जाकर छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे तक समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन युवती को रोक नहीं सके।

दीपा द्वारा छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरे घटनाक्रम को देखा जा सकता है। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल कसडोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दीपा की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह हादसा स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More