
KPN24 :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में एसबीआई साइबर सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में सुविधा के साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। थोड़ी सी सावधानी से साइबर ठगी से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक की गोपनीय जानकारी और ओटीपी किसी से साझा न करें।
यह रथ ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक के जरिए लोगों को जागरूक करेगा। अभियान के तहत 29 साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान 15 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा और सभी 33 जिलों तक पहुंचेगा। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है।
Author: Kpn 24
Post Views: 198










