"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

राजस्व निरीक्षक से गाली-गलौज और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना बलौदा पुलिस ने राजस्व निरीक्षक से अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला क्या है?

दिनांक 11 अगस्त 2025 को तहसील कार्यालय बलौदा में सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पहुंचे एक राजस्व निरीक्षक से ग्राम पाली, चौकी नैला निवासी आरोपी अनिल कुमार पटेल (27 वर्ष) ने चारपारा सीमांकन को गलत बताते हुए विवाद किया। इस दौरान आरोपी ने राजस्व निरीक्षक को अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने पर उतारू हो गया। इस घटना से शासकीय कार्य बाधित हुआ।

मामला दर्ज और कार्रवाई

राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 330/25 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 132, 296, 351(2) भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस की भूमिका

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्र.आर. नवीन क्षत्री एवं थाना बलौदा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More