"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, मंत्री संभालेंगे नई जिम्मेदारियाँ

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। विभागों के सुस्पष्ट कार्य विभाजन और दायित्वों के साथ अब मंत्रीगण नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्यभार संभालने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनके कैबिनेट सहयोगी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मंत्री प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और सरकार के संकल्पों की सिद्धि में जुटेंगे।

श्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में राज्य मंत्रिमंडल का प्रत्येक सदस्य अपना पूरा योगदान देगा।

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएँगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More