"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 15 चोरी की मोटर सायकल बरामद – 3 आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए थाना बलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की सक्रियता से दो शातिर मोटर सायकल चोरों सहित एक खरीददार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 नग चोरी की मोटर सायकल बरामद की गई है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलौदा में दर्ज अपराध क्रमांक 02.08.2025 की विवेचना की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर ग्राम पड़रिया निवासी अनिल उर्फ कोंदा गोंड और पिंटू साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बलौदा सब्जी मार्केट से एचएफ डिलक्स मोटर सायकल चोरी करने की बात स्वीकार की।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा सहित अन्य क्षेत्रों से और भी 14 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। बरामद मोटर सायकलों में से एक को इन्होंने शंकर धनुहार निवासी कोटगढ़ को बेचना भी कबूल किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. अनिल उर्फ कोंदा पिता छेदी लाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी पड़रिया थाना अकलतरा

2. पिंटू साहू पिता स्व. बनऊ राम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोटमीसोनार

3. शंकर धनुहार पिता शनिराम धनुहार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बरगंवा, कोटगढ़ थाना अकलतरा

आरोपियों के खिलाफ धारा 303(1), 331(1), 303(2), 317(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित सउनि प्रतिभा राठौर, प्रआर गजाधर पाटनवार, प्रआर मुकेश यादव, आरक्षक जितेन्द्र परिहार, सहेतर पाटले, ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर और प्रहलाद निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More