"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बलौदा पुलिस की बड़ी सफलता – 4 साल पुराने मर्ग प्रकरण का खुलासा, हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार साल पुराने मर्ग प्रकरण को हत्या का मामला साबित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिसने पूरी हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक भुखल रोहिदास की हत्या उसके ही परिजनों द्वारा रची गई साजिश के तहत की गई थी। महिला आरोपी राजिम उर्फ रजनी बाई ने जमीन के बंटवारे का विवाद, शराब बिक्री को लेकर हुए झगड़े और आपसी शंका-संदेह से परेशान होकर यह षड्यंत्र रचा। उसने अपने परिचित राजाबाबू खुंटे और पुरुषोत्तम खुंटे को रुपये का लालच देकर हत्या की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मृतक को अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठाकर बिछलवा नरवा और छाता जंगल नहर पार तक ले जाया गया। वहां आरोपियों ने पहले शराब में चुहा मार दवा मिलाकर मृतक को पिलाया, फिर सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इसके बाद मृतक के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई और पहचान छिपाने के लिए शव को जंगल की ओर फेंक दिया गया।

मामला कैसे खुला

यह घटना 08 नवंबर 2020 को सामने आई थी, जब सूचक सुरेंद्र नारंग ने पंतोरा चौकी में सूचना दी कि छाता जंगल नहर पार एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा है। तब पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी और शव की पहचान भूखल रोहिदास के रूप में हुई थी।

लंबे समय तक मामला अधूरा रहा, लेकिन 24 जुलाई 2025 को आरोपी राजाबाबू खुंटे ने एक अन्य अपराध में पकड़े जाने पर पूछताछ के दौरान इस हत्या का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग डायरी को पुनः जांच में लेकर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजाबाबू खुंटे, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुरमा थाना बलौदा

2. पुरुषोत्तम खुंटे, उम्र 28 वर्ष, निवासी कुरमा थाना बलौदा

3. राजिम उर्फ रजनी बाई रोहिदास, निवासी बगडबरी थाना बलौदा

पुलिस टीम का योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी पंतोरा उनि दिलीप सिंह, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, नवीन क्षत्रीय, आर0 श्याम राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, ईश्वर राठौर, संदीप डहरिया, दीपक जायसवाल, म0आर0 करूणा खैरवार एवं थाना बलौदा स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More