
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने मध्यप्रदेश के दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 820 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. नेपाल सिंह पिता साहब सिंह लोधी (28 वर्ष), निवासी बहिरिया, थाना नोहटा, जिला दमोह (मध्यप्रदेश)
2. प्रदीप सिंह पिता दुरख सिंह लोधी (21 वर्ष), निवासी माडनखेडा, थाना तेजगढ़, जिला दमोह (मध्यप्रदेश)
कार्यवाही का विवरण
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन पर जिले में नशा तस्करी पर रोक लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 अगस्त को उपनिरीक्षक के.के. साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास दो युवक अवैध रूप से गांजा रखे हुए हैं। सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस एवं रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
रेलवे स्टेशन के पास दो युवक सूटकेस और बैग के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नेपाल सिंह और प्रदीप सिंह बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 20 किलो 820 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 4,20,000 रुपये आंकी गई है।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 412/2025 धारा 20(बी) स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया। सबूत मिलने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
टीम का योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक के.के. साहू, प्र.आरक्षक राकेश चतुर्थी, आरक्षक अजीत सिंह राज, उमेश यादव और विजय राठौर की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में गांजा तस्करी और सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।










