"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव : जांजगीर-चांपा में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के संयुक्त तत्वावधान में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि शिविर में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की हिमोग्लोबिन, रक्तचाप और बी.एम.आई. की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवा वितरण भी किया गया। प्रतिभागियों को बेहतर स्वास्थ्य और देखभाल संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए मासिक धर्म की अनियमितता, उच्च रक्तचाप से निपटने के उपाय और एनीमिया के लक्षणों की पहचान के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों को रक्त में हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने हेतु संतुलित आहार और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच व परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More