"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव: बाल मेला, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता सहित विविध कार्यक्रम आयोजित

KPN24:- जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में परियोजना जांजगीर अंतर्गत जिला स्तरीय विविध सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साहू, श्रीमती मोहन कुमारी साहू, प्रीति दिव्य, श्रीमती नंदनी राजवाड़े, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आयोजन में बाल मेला का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें बच्चों ने फैंसी ड्रेस और समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगोली, मेंहदी व व्यंजन प्रदर्शन प्रतियोगिताओं में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय व्यंजन और मिलेट्स के पोषण महत्व पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मातृ वंदना योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीयन हेतु अभियान चलाया गया और पोषण, स्वास्थ्य, बालिका सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए जागरूकता रैली निकाली गई तथा सभी ने शपथ भी लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक नवागढ़ क्षेत्र की 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More