"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आरोपी चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार, भेजे गए जेल

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम कुरदा में गणेश पूजा पंडाल में धार्मिक स्थल की गरिमा भंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरदा के कबीर चौक में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही थी। शनिवार सुबह (30 अगस्त 2025) दो व्यक्ति शराब के नशे में पंडाल पहुँचे और वहाँ हंगामा करने लगे। इस दौरान पंडाल समिति के सदस्यों से विवाद हुआ तथा आवेदक राजू दास महंत के साथ मारपीट भी की गई। घटना से धार्मिक भावनाएँ आहत होने पर लोगों में आक्रोश का माहौल बना।

सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों –

1. वीरेंद्र बंजारे (उम्र 37 वर्ष), वार्ड क्रमांक 10, ग्राम कुरदा

2. मंजूलाल उर्फ राजेश बंजारे (उम्र 26 वर्ष), वार्ड क्रमांक 10, ग्राम कुरदा

को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी बरामद किया।

थाना चांपा में आरोपियों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में ग्राम कुरदा में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता एवं उनकी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More