"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को बम्हनीडीह और शिवरीनारायण थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और 35 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4300 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में –

आशीष कुमार तंबोली, निवासी कपिसदा थाना बम्हनीडीह, जिसके पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

मलेच्छ राम साहू, निवासी भवतरा थाना शिवरीनारायण, जिसके पास से 35 पाव देशी प्लेन शराब और मोटरसाइकिल जब्त हुई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), उपनिरीक्षक के.पी. सिंह (थाना प्रभारी बम्हनीडीह), ASI रामप्रसाद बघेल, ASI नीलमणि कुसुम, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर और उमेश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More