"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पूर्व विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा द्वारा 14वें वर्ष भी होगा, 17 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह

KPN24:- छत्तीसगढ़ की जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा द्वारा पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन इस वर्ष भी 13 सितंबर को किया जा रहा है।

इस बार का संयुक्त जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह दिनांक 13 सितम्बर 2025, दोपहर 12 बजे से जैजैपुर के सद्भावना भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज को नई दिशा दी है।

श्री चन्द्रा ने कहा कि शिक्षक ही समाज की रीढ़ हैं, जो न केवल ज्ञान का संचार करते हैं बल्कि नई पीढ़ी के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उनके योगदान को सम्मान देना, समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है और इसे एक सामाजिक पर्व के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है कि वे इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें और अपने गुरुओं का सम्मान करने में सहभागिता निभाएँ।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More