"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

वन मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस का हंगामा और घेराव

KPN24:- छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप पर एक संविदा कर्मचारी ने सरकारी गेस्ट हाउस में गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीति गरमा गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंत्री केदार कश्यप के बंगले की ओर घेराव करने निकले हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री पर लगे आरोपों को गंभीर बताते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर ज़िले के एक सरकारी गेस्ट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेन्द्र पांडे ने मंत्री कश्यप पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेताओं ने इन आरोपों का खंडन किया है और इसे राजनीतिक साज़िश करार दिया है।

इस बीच, बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने जानकारी दी कि शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

अब सियासी टकराव बढ़ता दिख रहा है, क्योंकि कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाकर सड़क से विधानसभा तक लड़ाई लड़ने की तैयारी में है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More