"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हत्या के प्रयास मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित कई फरार

KPN24:- जांजगीर-चांप थाना जांजगीर क्षेत्र में गुंडा बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा, राजेंद्र पटेल, बल्ली उर्फ प्रांजल यादव सहित 20-25 अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध वसूली और उगाही का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों – मनीष हंसेलिया, उमाशंकर यादव और राम केवट – को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित कई फरार हैं।

घटना :
प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद यादव उर्फ नवधा से रेत-गिट्टी बिक्री में कमीशन मांगा गया। मना करने पर 9 सितम्बर की रात आरोपी हथियारों से लैस होकर प्रार्थी के घर पहुंचे और प्राणघातक हमला कर दिया। गांव वालों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई :
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कानूनी धाराएँ :
आरोपियों पर धारा 191(1), 191(3), 308(2), 296, 351(2), 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान और थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More