"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

26 अग्निवीरों ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

KPN24:- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के चयनित 26 अग्निवीरों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार और जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की भावना से ही नई ऊँचाइयाँ हासिल की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सेना में शामिल होकर ये युवा सीमाओं की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

चयनित अग्निवीरों में पिंकू पैकरा, जिन्दल, विकाश पैकरा, प्रकाश सिंह, खेल साय, आर्यन, देव नंन्दन पन्ना, नरेन्द्र यादव, रंजीत केरकेट्टा, रमेश पैकरा, प्रियांशु, सनोज, निकिता नरसिंह, शशि किरण, सोहन लाल, महेन्द्र पैकरा, मिथलेश पैकरा, छोंटू, बज्जू पैकरा, पंकज, विवेक पैकरा, विधायक पैकरा, किशुन पैकरा, सोभनाथ पैकरा, अमित कुजूर और एंजेल लकड़ा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव और उनकी टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि निःशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण के उनके प्रयासों से 30 में से 26 युवा अग्निवीर भर्ती में सफल हुए हैं, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More