"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव पर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जांजगीर में सेमिनार का आयोजन

KPN24 :- छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी. पी. नायक ने बताया कि सेमिनार में “छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा एवं आगामी 25 वर्षों के संकल्प और चुनौतियाँ” विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक, शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के प्रोफेसर सुरेश कुमार पटेल, प्रशांत सिंह ठाकुर, प्राचार्य डॉ. जी. पी. नायक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सेमिनार का संचालन गणित विभाग के व्याख्याता डॉ. गोपी साव ने किया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More