"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

फेसबुक पर लड़की बनकर 25 लाख की साइबर ठगी, अकलतरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अकलतरा पुलिस ने फेसबुक पर लड़की बनकर चैटिंग के जरिए 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी निकला बलौदा बाजार का युवक

गिरफ्तार आरोपी करन साहू पिता जनकराम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी भाठापारा वार्ड नं. 01, थाना भाठापारा जिला बलौदा बाजार है। आरोपी ने फेसबुक पर “पूजा साहू” नाम से लड़की का फर्जी प्रोफाइल बनाकर पीड़ित को झांसे में लिया।

ऐसे रची गई ठगी की साजिश

आरोपी ने प्रार्थी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बातचीत शुरू की।

व्हाट्सएप और फेसबुक पर लगातार चैटिंग कर सुहानी बातों में फंसाया।

मां-पिता की तबीयत खराब होने और बहन की पढ़ाई व मेडिकल कॉलेज एडमिशन के नाम पर पैसे मांगे।

पीड़ित से लगभग 25 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों और फोनपे से ठग लिए।

पैसे खत्म होने पर भी लगातार मांग करने से पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस जांच और खुलासा

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन और SDOP अकलतरा प्रदीप सोरी के नेतृत्व में आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जुए का आदि है और घर से निकाला गया था। “ड्रीम गर्ल” फिल्म देखकर उसे लड़की बनकर ठगी करने का आइडिया आया।

ठगी की रकम का इस्तेमाल

आरोपी ने ठगे गए पैसों को जुए में उड़ाया और शौक पूरे किए।

ठगी की रकम से एक पल्सर मोटरसाइकिल खरीदी गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आरोपी से मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जप्त की गई है।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी करन साहू उर्फ पूजा साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक के.के. साहू, प्रआर निसार परवेज, आर. गौकरण राय और राजा रात्रे की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More