"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक चांपा पुलिस की गिरफ्त में, तलवार बरामद

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा पुलिस ने गश्त के दौरान लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर दहशत फैला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना चांपा से पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर रवाना थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोटाडबरी पटेलपारा चौक के पास एक युवक तलवार लहरा रहा है और आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसका नाम पंकज पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कोटाडबरी वार्ड क्रमांक 16 चांपा बताया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग तलवार बरामद कर जब्त की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, आरक्षक वीरेश सिंह एवं शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More