"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रंजिश में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की कोतवाली थाना जांजगीर पुलिस ने रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली अनुसार, आरोपी शिवम यादव पिता मनोज यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, कालिका होटल के पीछे, जांजगीर ने पुराने मामले को वापस लेने की बात को लेकर आहत आकाश यादव से विवाद किया और उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।

रात्रि में हुई वारदात

घटना 08 अक्टूबर 2025 की रात्रि करीब 11:30 बजे की है। आरोपी ने आकाश यादव के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए पुराने केस को वापस लेने का दबाव बनाया। जब आकाश यादव ने केस वापस लेने से इनकार किया, तब आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और चाकू से वार कर घायल कर दिया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित घेराबंदी से गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इन धाराओं में की गई कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5), 118(1) बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम का योगदान

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय (थाना प्रभारी जांजगीर), प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी एवं आरक्षक दिलीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More