"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपाजिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी का नाम:
समीर यादव उर्फ संजू (उम्र 23 वर्ष)
निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा

मामले का विवरण

दिनांक 27 सितंबर 2025 को आरोपी समीर यादव ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस संबंध में बालिका के परिजनों द्वारा थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बरामद किया तथा आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ अनाचार करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64, 64(2)(M) BNS तथा 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़),सहायक उपनिरीक्षक सरोज पाटले, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक यशवंत पाटले,महिला आरक्षक अंजिमा बंजारे तथा थाना पामगढ़ का संपूर्ण स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More