"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

लैलूंगा में आयोजित गेंदा महोत्सव हेतु जांजगीर-चांपा जिले के सबरिया समाज की टीम रवाना

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के सबरिया समाज के सदस्य आज लैलूंगा (जिला रायगढ़) के ग्राम कोड़केल में आयोजित गेंदा महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हुए। टीम को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के डॉ. महंत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने समाज के सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गेंदा की खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम में सबरिया समाज के प्रतिनिधियों को गेंदा उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

KVK से जुड़े अन्य किसान समूह भी इस महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। अगले वर्ष से जांजगीर-चांपा जिले में गेंदा की खेती को बढ़ावा देने के साथ ही गेंदा महोत्सव के आयोजन की भी योजना बनाई जा रही है।

सीएसपी जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे, जो वर्तमान में रायगढ़ में सीएम ड्यूटी पर हैं, ड्यूटी समाप्ति उपरांत लैलूंगा पहुँचकर सबरिया समाज के प्रतिनिधियों के साथ महोत्सव में शामिल होंगी।

मुख्य संदेश:
यह पहल जिले में फूल आधारित उद्योग एवं उद्यानिकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गेंदा खेती से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का साधन मिलेगा तथा सबरिया समाज सहित अन्य समुदायों में आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More