
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों से अपहृत नाबालिक बालिकाओं को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना बलौदा एवं थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
गिरफ्तार आरोपी
1. हिमांशु कुमार बंजारे, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना पामगढ़
2. रूपेश कुमार माथुर, निवासी ग्राम पहरिया, थाना बलौदा
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
पहला मामला — आरोपी हिमांशु कुमार बंजारे ने दिनांक 02 मार्च 2025 की रात्रि में एक नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 74/2025, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
दूसरा मामला — आरोपी रूपेश कुमार माथुर ने दिनांक 30 सितंबर 2025 की रात्रि में इसी प्रकार एक नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 398/2025, धारा 137(2) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए थाना बलौदा एवं पामगढ़ पुलिस टीम ने सतत प्रयास कर अपहृत बालिकाओं को बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नाबालिक बालिकाओं को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने एवं अनाचार करने का अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस अधिकारियों का योगदान
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नाबालिकों से जुड़े अपराधों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून का पालन सुनिश्चित कर पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।










