
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में थाना जांजगीर पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए रंजिश के विवाद में तलवारनुमा हथियार से हमला करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मुख्य तथ्य:
आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा हथियार बरामद।
आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2) BNS के तहत कार्यवाही।
गिरफ्तार आरोपी: देवप्रकाश यादव, उम्र 35 साल, निवासी वार्ड क्र. 18, जांजगीर।
मामले का विवरण:
प्रार्थी पवन यादव, निवासी वार्ड क्र. 07, जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे यादव चौक के पास वह मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी देवप्रकाश यादव वहां आया और रंजिश के चलते अश्लील गालियाँ देते हुए तलवारनुमा हथियार को लेकर हमला करने के लिए दौड़ा। पवन यादव अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना का जुर्म स्वीकार किया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रशासनिक सराहना:
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय (थाना प्रभारी जांजगीर), प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद कुमार राठौर और उमेश रत्नाकर का योगदान सराहनीय रहा।










