
KPN24:- सक्ती जिले की जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमडी (मल्दा) में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। नव युवक काली पूजा उत्सव समिति के तत्वाधान में भव्य काली पूजा उत्सव का शुभारंभ 18 अक्टूबर शनिवार से कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं माता काली की मूर्ति स्थापना के साथ किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में व्यास आचार्य पंडित रामकुमार दुबे (मल्दा) के सान्निध्य में पूजन-अर्चन और वेद मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति और ग्रामवासियों द्वारा माता काली की सेवा एवं भक्ति में पूरे ग्राम को भक्तिमय वातावरण में सजाया गया है।
कार्यक्रम का समापन 22 अक्टूबर बुधवार को हवन, पूजन और मूर्ति विसर्जन के साथ किया जाएगा। इस दौरान माता सेवा जस गीत प्रतियोगिता का फाइनल आयोजन भी उसी दिन रात 8 बजे से होगा, जिसमें भक्तगण माता के भजनों और जसगीतों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।
पुरस्कार व्यवस्था :
प्रथम पुरस्कार ₹21,100 — मिलन साहू (संचालक, नशामुक्ति केंद्र बिलासपुर)
द्वितीय पुरस्कार ₹15,001 — डॉ. कमलेश महंत, डॉ. सूरज कुमार कश्यप, अश्वनी सोनी, आयुष मेडिकल बिर्रा
तृतीय पुरस्कार ₹10,001 — त्रिलोचन जांगड़े, बसंत टंडन, पुनीराम कश्यप, गोलू कश्यप, ननकी दाऊ यादव, अरुण कुमार कश्यप
चतुर्थ पुरस्कार ₹5,001 — मनीराम कश्यप (मकान ठेकेदार, बिर्रा)
पंचम पुरस्कार ₹3,001 — प्रीतम कश्यप (शिक्षक)
षष्ठ पुरस्कार ₹2,501 — घनश्याम राय (शिक्षक) एवं जगनाथिया कश्यप
सप्तम पुरस्कार ₹1,001 — घनश्याम साहू
माता काली की भव्य मूर्ति का निर्माण रविशंकर कश्यप एवं बद्री कश्यप (जमडी) द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान दरस लाल सिदार एवं श्रीमती कौशल्या सिदार होंगे। मंच संचालन का दायित्व प्रीतम लाल कश्यप, सम्में लाल कश्यप, जीत राम कश्यप एवं रूपेश साहू निभाएंगे।
नव युवक काली पूजा उत्सव समिति और ग्रामवासियों ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्राम में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का उत्सव वातावरण को पवित्र बना रहा है। माता काली की कृपा से समृद्धि, शांति और सौहार्द की कामना के साथ समूचा ग्राम उत्सवमय है।










