
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा पुलिस ने रात्रि में रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम एवं स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 20 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच प्रार्थी दिनेश यादव उर्फ दीनू, निवासी पुराना कॉलेज रोड, धोबीपारा चांपा, घरेलू कार्य हेतु सामान लेने जा रहा था। उसी दौरान शंकर घाट, धोबीपारा चांपा के पास आरोपियों जितेन्द्र उर्फ छोटू बरेठ और सोमेश यादव ने रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने प्रार्थी को धमकाते हुए कहा कि “तेरे कारण मैं कोर्ट जाता हूं, अब तक मेरा दस हजार रुपये खर्च हो गया है, आज ही पैसा चाहिए।” भयवश जब प्रार्थी वहां से भागने का प्रयास करने लगा, तब दोनों आरोपियों ने उसे पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की और ₹1800 नगद व उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर आरोपी सोमेश यादव को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और अपने साथी जितेन्द्र उर्फ छोटू बरेठ का नाम बताया। आरोपियों से लूटी गई स्कूटी एवं ₹1250 नगद जब्त की गई। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ जितेन्द्र उर्फ छोटू बरेठ, पिता गोरेलाल बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी धोबीपारा चांपा।
2️⃣ सोमेश यादव, पिता हरिशंकर यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुराना कॉलेज रोड, धोबीपारा चांपा।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, आरक्षक वीरेश सिंह और आरक्षक शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।










