
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में हुई बालमुकुंद सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज कुछ घंटों में ही पुलिस ने 04 आरोपियों और 02 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 20 अक्टूबर की रात की है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते बालमुकुंद सोनी के घर जाकर बटनदार चाकू से हत्या कर दी थी। आरोपियों में रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो, सौरभ पाठक, चंद्रहास पाण्डेय उर्फ लक्की, शिवांश पाण्डेय एवं दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक शामिल हैं।
हत्या की योजना तालाब के पास बैठकर बनाई गई थी। आरोपियों ने पहले मृतक को फोन कर धमकाया, फिर घर जाकर पटाखा फेंका और विवाद के बाद एक राय होकर घर में घुसकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP प्रदीप जोशी के नेतृत्व में टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि पंचायत चुनाव के दौरान हुए पुराने विवाद की रंजिश में यह हत्या की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बटनदार चाकू और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। सभी को अपराध क्रमांक 536/25 धारा 103(1), 331(8), 238, 61(2), 191(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं दो नाबालिगों को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।










