
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना पुलिस ने चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
इस प्रकरण में कुल 05 आरोपी एवं 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 109 (1), 191 (3) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. हिमांशु कैवर्त, उम्र 19 वर्ष, साकिन ग्राम कोटगढ, थाना अकलतरा
2. तुषार सिंह कंवर, उम्र 18 वर्ष, साकिन ग्राम कोटगढ, थाना अकलतरा
3. राजेन्द्र केंवट, उम्र 18 वर्ष, साकिन ग्राम कोटगढ, थाना अकलतरा
4. रविन्द्र धीवर, उम्र 19 वर्ष, साकिन ग्राम कोटगढ, थाना अकलतरा
5. मुकेश कंवर, उम्र 18 वर्ष, साकिन ग्राम कोटगढ, जिला जांजगीर-चांपा
मामले का विवरण
दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को पीड़ित मुकेश कुमार के साथ ग्राम कोटगढ के अटल चौक के पास हिमांशु कैवर्त एवं उसके अन्य साथियों द्वारा एक राय होकर हाथ-मुक्का एवं चाकू से मारपीट कर प्राणघातक हमला किया गया।
इस घटना की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 540/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया।
उनके कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू को बरामद किया गया। इसके बाद आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई अशोक कश्यप, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन, विकास मिश्रा एवं आरक्षक गौकरण राय का सराहनीय योगदान रहा।










