
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सत्यप्रकाश पाटले पिता पोखराज पाटले, उम्र 33 वर्ष
2. सनिल कुर्रे पिता परदेशीराम कुर्रे, उम्र 27 वर्ष
3. रामसाय नारंग पिता लालजी नारंग, उम्र 35 वर्ष
सभी निवासी – ठडगाबहरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।
मामले का विवरण
दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8 बजे तीनों आरोपी भवानी पेट्रोल पंप पहुंचे और प्रार्थी धर्मेंद्र सिंह से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर उन्होंने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 427/25 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना के दिन पैसे की मांग करने और मारपीट करने की बात स्वीकार की।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
आरोपियों के विरुद्ध अपराध की धाराओं के तहत पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर, रोहित साहू, पदमराज सिंह, रामकुमार कंवर, पुनेश्वर आजाद, बृजपाल बर्मन एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










