"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला युवक चांपा पुलिस के शिकंजे में

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को उस युवक को गिरफ्तार कर लिया, जो ग्राम सिवनी के अटल चौक बूढ़ी मंदिर के पास धारदार फरसा लहराकर आने-जाने वाले लोगों में दहशत फैला रहा था। आरोपी की पहचान अंकुर राठौर (उम्र 20 वर्ष), निवासी अमहा पारा सिवनी थाना चांपा के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक खुलेआम फरसा लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा SDOP चांपा यदुमणी सिदार को तत्काल अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंची और युवक को धर दबोचा।

आरोपी के पास से एक धारदार फरसा बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हथियार रखने और लोगों को डराने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक पुष्पा साहू, आरक्षक वीरेश सिंह एवं शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More