
KPN24:- सक्ती जिले की जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमडी (मल्दा) में नव युवक काली पूजा उत्सव समिति के तत्वाधान में काली पूजा उत्सव एवं जस गीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
ग्रामीण परंपरा, आस्था और लोकसंगीत का यह सुंदर संगम श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के व्यास आचार्य पंडित रामकुमार दुबे (मल्दा) रहे।
समिति सदस्य सौरभ शुक्ला ने बताया कि काली पूजा उत्सव का समापन, हवन एवं मूर्ति विसर्जन 22 अक्टूबर (बुधवार) को जस गीत प्रतियोगिता के साथ किया गया।
जस गीत प्रतियोगिता में जय गौटीन दाई जस गीत पार्टी, बोरसी ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता पार्टी को ₹21,001 का प्रथम पुरस्कार बिलासपुर नशामुक्ति केंद्र के संचालक मिलन साहू के द्वारा प्रदान किया गया।
द्वितीय पुरस्कार ₹15,001 डॉ. कमलेश महंत, डॉ. सूरज कुमार कश्यप, अश्वनी सोनी एवं आयुष मेडिकल बिर्रा के द्वारा,
तृतीय पुरस्कार ₹10,001 त्रिलोचन जांगड़े, बसंत टंडन, पुनीराम कश्यप, गोलू कश्यप, ननकी दाऊ यादव एवं अरुण कुमार कश्यप के द्वारा दिया गया।
चतुर्थ पुरस्कार ₹5,001 मनीराम कश्यप (मकान ठेकेदार, बिर्रा) द्वारा,
पंचम पुरस्कार ₹3,001 प्रीतम कश्यप (शिक्षक) द्वारा,
षष्ठ पुरस्कार ₹2,501 घनश्याम राय (शिक्षक) एवं जगनाथिया कश्यप द्वारा तथा
सप्तम पुरस्कार ₹1,001 घनश्याम साहू द्वारा प्रदान किया गया। माता सेवा जस गीत फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
मूर्तिदान रविशंकर कश्यप एवं बद्री कश्यप (जमडी) द्वारा किया गया, वहीं मुख्य यजमान दरस लाल सिदार एवं श्रीमती कौशल्या सिदार रहे।
जस गीत प्रतियोगिता के अन्य परिणाम इस प्रकार रहे —
द्वितीय स्थान: जय मां समलाई दाई जस गीत पार्टी, देवरहा — ₹15,000
तृतीय स्थान: जय मां शारदा जस गीत पार्टी, गतवा — ₹10,000
चतुर्थ स्थान: जय मां डोकरी दाई जस गीत पार्टी, घिवरा — ₹5,000
पंचम स्थान: जय मां मड़वा रानी जस गीत पार्टी, कपिस्दा — ₹3,000
षष्ठ स्थान: जय मां कंकाली दाई जस गीत पार्टी, मल्दा — ₹2,500
सप्तम स्थान: जय मां सीदारिन दाई जस गीत पार्टी, बनडभरा — ₹1,000
सांत्वना पुरस्कार पूजा के फूल जस गीत पार्टी, राज सेवइयां (महासमुंद) एवं जय माता रानी जस गीत पार्टी, जोड़ा को प्रदान किया गया।
मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रीतम लाल कश्यप, सम्में लाल कश्यप, जीत राम कश्यप एवं रूपेश साहू ने निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यगण एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, संगीत और लोक परंपरा की गूंज से सराबोर रहा। काली मां की आराधना और जस गीत की स्वर लहरियों ने ग्रामवासियों को भावविभोर कर दिया।










