"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मड़वा पॉवर प्लांट में तेन्दुए की आहट! वन विभाग अलर्ट मोड में :- ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील – रात्रि में अकेले न सोएं, बच्चों को रखें सुरक्षित

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में विगत दिवस मड़वा पॉवर प्लांट परिसर के टॉवर क्रमांक-5 के पास सुरक्षा गार्ड ने एक ऐसे वन्यप्राणी का वीडियो रिकॉर्ड किया जो आकार-आकृति में तेन्दुए जैसा प्रतीत हो रहा था। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में हलचल मच गई और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।

जानकारी मिलते ही जांजगीर-चांपा एवं सक्ती वनमंडल की संयुक्त टीम एस.डी.ओ. (वन) जांजगीर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया।

वनमंडलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण और सर्च ऑपरेशन के दौरान वर्तमान में किसी तेन्दुए की उपस्थिति नहीं पाई गई। बावजूद इसके, एहतियातन वन विभाग ने आसपास के ग्रामों — मड़वा, तेन्दूभांठा, बसंतपुर, केनाभांठा, कर्रापाली और मदनपुर — में मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क किया है।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि —
👉 वृद्धजन एवं बालक-बालिकाएं प्रातःकालीन और सायंकालीन समय में अकेले बाहर न निकलें।
👉 ग्रामीण रात्रि के समय खेतों में अकेले न सोएं।
👉 यदि किसी को तेन्दुए या अन्य वन्यप्राणी के दिखने की जानकारी मिले, तो तत्काल उड़दस्ता प्रभारी टेकराज सिदार (मो.नं. 8223813383) को सूचित करें।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा एवं जागरूकता के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अनावश्यक अफवाहें न फैलाएं और केवल विभागीय सूचनाओं पर भरोसा करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More