"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भारत विद्या मंदिर मल्दा के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, खुशियों से झूम उठे नन्हें चेहरे

KPN24 :- सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित भारत विद्या मंदिर मल्दा के विद्यार्थियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने डोंगरगढ़, मैत्रीबाग भिलाई, राजीम, चंपारण, जतमई, घटारानी, बागबाहरा और खल्लारी जैसे प्रसिद्ध देवस्थलों एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।

विद्यालय के संचालक दुर्गेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण में बच्चों ने न केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का दर्शन किया, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता का भी अनुभव किया। 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित इस भ्रमण में बच्चों ने हर स्थल पर उत्साह और उमंग से सहभागिता की।

यात्रा के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बनता था। मनोरम स्थलों के दर्शन कर बच्चे गदगद हो उठे और कईयों ने इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक दुर्गेश कुमार कश्यप, प्रधानपाठक रामअवतार कश्यप, तथा स्टाफ सदस्य संतोष कश्यप, भानु कश्यप, आनंद कश्यप, अजय कश्यप, सीताराम यादव, श्रीमती मीनाक्षी कश्यप, नंदनी कश्यप, राजेश्वरी कश्यप और दीप्ति कश्यप सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में ज्ञानवृद्धि के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, इतिहास और पर्यावरण के प्रति लगाव भी बढ़ता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More