"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सिलादेही में चला यातायात जन जागरूकता अभियान, पुलिस ने किया नियमों के पालन का आह्वान 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलादेही में यातायात जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया तथा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।

यह कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (चांपा) यदुमणि सिदार के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक जयकुमार साहू ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए निरीक्षक जयकुमार साहू ने कहा कि—
“सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं, मोटरसाइकिल में तीन सवारी न बैठाएं और नशे की हालत में या मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना बिल्कुल वर्जित है।”

उन्होंने आगे कहा कि मालवाहक वाहनों में सवारी लाना-ले जाना सख्त मना है और सभी वाहन चालकों को अपने वाहन की बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र समय पर बनवाना चाहिए। ऐसा करने से न केवल चालान से बचाव होगा बल्कि जन और धन दोनों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दंड नहीं, बल्कि जनहित में सुरक्षा जागरूकता फैलाना है।

अभियान में थाना स्टाफ, पंचायत पदाधिकारीगण और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More