"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन — 50 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चौकी नैला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी नैला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोडसरा मेन रोड मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी कालीचरण अधोलिया (उम्र 26 वर्ष), निवासी कापन वार्ड नं. 12, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के धंधे से जुड़ा हुआ था, जिससे स्थानीय युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

इस त्वरित कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भीम प्रसाद श्रीवास, रूद्रनारायण कश्यप, सतीष राणा, आरक्षक डिकेश्वर साहू, द्वारिका साहू, संतोष रात्रे, अश्वनी मार्बल, ओम प्रकाश कर्ष, रज्जु रात्रे, संदीप मरावी, तथा राजू साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसी किसी भी गतिविधि में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More