
KPN24:- जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चांपा थाना पुलिस ने बीती रात कैलाश नगर क्षेत्र में जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मौके से ₹56,450 नगद राशि एवं ताश पत्ती जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं –
1. दिनेश राठौर पिता बजरंग राठौर, उम्र 41 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, चांपा
2. सूरज ठाकुर पिता मुन्ना सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, चांपा
3. बिंदेश्वर गोपाल पिता विश्वनाथ गोपाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरपाली चौक, चांपा
4. विक्रम सिंह राजपूत पिता शिवकुमार सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी कचरा गोदाम, चांपा
5. संदीप उर्फ संजू यादव पिता त्रिभुवन यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी बिजली ऑफिस के पास, चांपा
6. रवि यादव पिता अजय यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी बरपाली यादव मोहल्ला, चांपा
7. निखिल कर्ष पिता शांतिलाल कर्ष, उम्र 26 वर्ष, निवासी जवाहरपारा, चांपा
घटनाक्रम का विवरण:
त्योहारों के मद्देनज़र जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना चांपा की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश नगर कॉलोनी के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग रूपए-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार — को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस के पहुंचते ही जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु टीम द्वारा घेराबंदी कर सभी 07 जुआरियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से कुल ₹56,450 नकद राशि एवं 52 पत्तियों का ताश सेट बरामद किया गया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी –थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक ऊमेंद्र मिश्रा, दादुरैया ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, आरक्षक आकाश कालोसिया, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी एवं रूप नारायण का विशेष योगदान रहा।










